भारतीय सिनेमा पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

भारतीय सिनेमा पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी


1. निम्नलिखित में से किसने सिनेमैटोग्राफ का आविष्कार किया था?

A. लुमायर ब्रदर्स

B. मणि सेठना

C. दादा साहेब फाल्के

D. धीरेंद्र नाथ गांगुली

Ans: A

Explanation: पहला सिनेमा फ्रांस में आविष्कार किया गया था। 28 दिसंबर, 1895 को पेरिस में ग्रैंड कैफे रेस्तरां में दुनिया के पहले सिनेमा का प्रदर्शन किया गया था। 
सिनेमैटोग्राफ का आविष्कार लुमियर ब्रदर्स ने किया था। इसलिए, A सही विकल्प है।

2. भारत में पहला सिनेमा कहाँ प्रदर्शित किया गया था?

A. हिंदी रंगमंच कोलकाता में

B. वाटकिंस होटल बॉम्बे (अब मुंबई) में

C. एथेनियम और चौरंग थिएटर

D. लाफ्ड फेयर

Ans: B

Explanation: भारत में सिनेमा का पहला प्रदर्शन बॉम्बे (अब मुंबई) के वाटकिंस होटल में हुआ था। इसलिए, B सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से किसने भारत का पहला सिनेमा थियेटर का निर्माण किया था?


A. लुमियर ब्रदर्स


B. मणि सेठना


C. दादा साहेब फाल्के


D. धीरेन्द्र नाथ गांगुली


Ans: B


Explanation: भारत का पहला सिनेमा थियेटर 1904 में मणि सेठना द्वारा बनाया गया था। इसलिए, B विकल्प है 

4. भारत में पहली किस विदेशी फिल्म का प्रदर्शन किया गया था?

A. मैजिक लैंप

B. अरैवल ऑफ़ दी ट्रेन

C. लाइफ ऑफ़ क्राइस्ट

D. सी बर्थ

Ans: C

Explanation: लाइफ ऑफ क्राइस्ट’ पहली विदेशी फिल्म थी जिसे भारत में प्रदर्शित किया गया था। इसलिए, C सही विकल्प है।

5. निम्नलिखित में से किसने भारत में पहली पूर्ण स्वदेशी मूक फीचर फिल्म बनाई थी?

A. लुमियर ब्रदर्स

B. मणि सेठना

C. दादा साहेब फाल्के

D. धीरेन्द्र नाथ गांगुली

Ans: C

Explanation: पहली फीचर फिल्म बनाने का सम्मान दादा साहेब फाल्के को जाता है जिन्होंने 1913 में पहली स्वदेशी मूक फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' बनाई थी। इसलिए, C सही विकल्प है।

6. निम्नलिखित में से कौन भारतीय सिनेमा की पहली भारतीय महिला निर्माता और निर्देशक थीं?

A. फातिमा बेगम

B. डब्लू एम् खान

C. आलम आरा

D. अर्देशिर ईरानी

Ans: A

Explanation: फातिमा बेगम भारतीय सिनेमा की पहली भारतीय महिला निर्माता और निर्देशक थीं जिन्होंने 1926 में 'बुलबुल-ए-परस्तान' फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया था। इसलिए, A सही विकल्प है।

7. भारत की पहली टॉकी फिल्म कौन सी थी?

A. आलम आरा

B. पुंडलिक

C. राजा हरिश्चंद्र

D. नल दमयंती

Ans: A

Explanation:  भारत की पहली टॉकी फ़िल्म आलम आरा थी जिसे 1931 में रिलीज़ किया गया और इसे इम्पीरियल फ़िल्म कंपनी द्वारा निर्मित किया गया था। अर्देशिर ईरानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसलिए, A सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित में से किसे 'भारतीय सिनेमा का पितामहकहा जाता है?

A. धुंडिराज गोविन्द फालके

B. दादा साहेब फाल्के

C. A और B दोनों

D. मणि सेठना

Ans: C

Explanation: धुंडिराज गोविन्द फालके को दादासाहब फालके भी बोला जाता है और इनको भारतीय फिल्म उद्योग का 'पितामह' कहा जाता है। इसलिए, C सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से किस क्षेत्रीय सिनेमा को कॉलीवुड के रूप में जाना जाता है?

A. पंजाबी सिनेमा

B. तमिल सिनेमा

C. मराठी सिनेमा

D. मलयालम सिनेमा

Ans: B

Explanation: तमिल फिल्म उद्योग को कॉलीवुड के रूप में जाना जाता है। नाम, केरल फिल्म उद्योग, Kodambakkam से ली गई है, चेन्नई में क्षेत्र (पूर्व मद्रास), जहां केरल फिल्म उद्योग मुख्यतः फिल्मों का निर्माण होता है। इसलिए, B सही विकल्प है।

10. निम्नलिखित में से कौन भारत की पहली स्वदेशीरंगीन फिल्म थी?

A. आलम आरा

B. पाथेर पांचाली

C. किसान कन्या

D. देवदास

Ans: C

Explanation: किसान कन्या भारत में बनी पहली रंगीन हिंदी फ़िल्म है, जिसका प्रदर्शन सन 1937 में हुआ। पहली सवाक फ़िल्म आलम आरा बनाने वाली इंपीरियल फ़िल्म कंपनी के अर्देशिर ईरानी ने देश में रंगीन फ़िल्म बनाने का प्रबंध किया और भारत की पहली पूरी तरह स्वदेशी रंगीन फ़िल्म किसान कन्या बंबई के मैजेस्टिक सिनेमा घर में रिलीज हुई थी। इसलिए, C सही विकल्प है।


Previous Post Next Post